फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery worth Rs 1 crore stolen from real estate businessman's house

Lucknow News: रियल एस्टेट कारोबारी के घर से एक करोड़ रुपये के जेवर चोरी

Tue, 03 Feb 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 1 crore stolen from real estate businessman's house
इसी आलमारी से चोर उठा ले गए जेवर।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के लालनगर खेड़ा गांव निवासी रियल एस्टेट कारोबारी सलमान के घर से चोरों ने 30 जनवरी की रात एक करोड़ की कीमत के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। एक फरवरी को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने दुबग्गा थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

सलमान के मुताबिक, 30 जनवरी की रात नौ बजे वह मां सलमा, बहन नाजिया और बहनोई मुनीर के साथ भांजे अबान का जन्मदिन मनाने हजरतगंज गए थे। रात करीब 12 बजे घर लौटने पर थकान के कारण सभी सो गए। रविवार को उन्हें और परिवार को मामा के घर दावत में जाना था। मां ने जेवर पहनने के लिए दूसरे कमरे में रखी अलमारी खोली तो उसमें रखे सोने के 12 कड़े, हार, चेन, टॉप्स समेत करीब एक करोड़ की कीमत के जेवर गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन




10 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली



चोरी की खबर सुनकर मोहल्ले के लोग भी घबरा गए। सलमा का रो-रोकर हाल बुरा हो गया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का कहना है कि सलमा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो टीमें गठित की गई हैं। अब तक 10 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी हैं। फिलहाल कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आलमारी से चोर उठा ले गए जेवर। 

इसी आलमारी से चोर उठा ले गए जेवर। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed