{"_id":"67f18b7f25cfb1dcbf0dd6d0","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-advocates-house-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1145300-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अधिवक्ता के मकान से जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अधिवक्ता के मकान से जेवर व नकदी चोरी
Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता के मकान से जेवर व नकदी चोरी
लखनऊ। कृष्णानगर के शुभम सिटी इलाके में रहने वाले अधिवक्ता आनंद कुमार के मकान का ताला तोड़कर चोर 15 लाख के जेवर, 60 हजार रुपये और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर ले गए। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है।
मूलरूप से हरदोई के पाली निवासी आनंद कुमार पत्नी आरती और दो बेटियां तेजस्वी व सुकृति के साथ अनुराग श्रीवास्तव के मकान में किराये पर रहते हैं। उनके मुताबिक पिता की बीमारी के चलते वह शुक्रवार को परिवार संग गांव गए थे। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी दी।
इसके अलावा चिनहट के मटियारी गहमरकुंज निवासी अवधेश कुमार पांडेय के घर से चोर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। वह 24 मार्च को गांव गए थे। तीन अप्रैल को पड़ोसी ने चोरी की खबर दी। शुक्रवार को अवधेश ने केस दर्ज कराया।