फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jankipuram trauma center will be expanded

Lucknow News: जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर का होगा विस्तार

Mon, 04 Aug 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Jankipuram trauma center will be expanded
लखनऊ। जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर का विस्तार होगा। यहां नए विभाग शुरू होंगे, ताकि मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकें। ट्रॉमा विस्तार के लिए अभी प्रस्ताव सीएमओ ऑफिस भेजा गया है। वहां से इसे महानिदेशक के जरिये शासन को भेजा जाएगा। इसके लिए परिसर में ही जमीन भी तलाश ली गई है।
विज्ञापन

जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में अभी 20 बेड पर मरीजों की भर्ती हो रही है। यहां सात विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात हैं। ऑर्थोपैडिक व जनरल सर्जरी विभाग की ओटी भी चल रही है। ट्रॉमा में मेडिसिन का काेई भी डॉक्टर नहीं है। ऐसे में बेहोशी के डॉक्टरों के जरिये सामान्य मरीजों को भर्ती करके इलाज मुहैया कराया जा रहा है। ट्रॉमा की क्षमता बढ़ाकर 50 बेड करने का प्रस्ताव बनाया गया है। अफसरों का कहना है कि प्रस्ताव पर मुहर शासन से लगेगी। वहीं से बजट भी आवंटित होगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि विस्तार के लिए प्रस्ताव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed