{"_id":"6ac6b8916b2bf3a81a065fd0","slug":"janbhavans-model-secondary-school-will-operate-up-to-class-12-lucknow-news-c-13-lko1070-1956545-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 12वीं कक्षा तक संचालित होगा जनभवन का आदर्श माध्यमिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 12वीं कक्षा तक संचालित होगा जनभवन का आदर्श माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
विद्यालय को उच्चीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी
लखनऊ। जनभवन परिसर स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय अब कक्षा 12 तक संचालित होगा। उत्तर प्रदेश शासन ने विद्यालय को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद विद्यालय में कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई शुरू कराने का रास्ता साफ हो गया है। वर्तमान में यहां सिर्फ कक्षा दस तक पढ़ाई हो रही है।
इस संबंध में संयुक्त सचिव संजय कुमार की ओर से शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इसमें विद्यालय को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने का आदेश दिया गया है। साथ ही इसके संचालन पर होने वाले सभी व्यय का वहन राज्य सरकार के बजट से किए जाने के प्रस्ताव को सक्षम स्तर से अनुमोदित किया गया है।
नए पदों के सृजन की होगी कार्रवाई
शासन की ओर से विद्यालय में आवश्यक नए पदों के सृजन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, नए पदों के सृजन के संबंध में नियमानुसार अलग से कार्रवाई की जाएगी। इससे विद्यालय में आवश्यक शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की व्यवस्था की जा सकेगा।