फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jail administration misled on Ramdev's death

Lucknow News: रामदेव की मौत पर जेल प्रशासन ने किया गुमराह

Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jail administration misled on Ramdev's death
खीरों (रायबरेली)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के नेतृत्व में शनिवार को नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मोहनपुर मजरे लोदीपुर गांव पहुंचा। जेल में बंदी रामदेव उर्फ गुड्डू (38) की मौत पर सबने दुख का इजहार किया। सपाइयों ने परिजनों से बात करके हकीकत जानने का प्रयास किया। मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के दो लोगों को नौकरी व आवास समेत दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन



प्रतिनिधिमंडल में सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर व हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश यादव आदि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल को मृतक रामदेव की मां सुखाना, पत्नी मीना, पुत्र विकास, आकाश, पुत्री मुस्कान और अन्य परिजनों ने बताया कि बिना वर्दी आई पुलिस ने रामदेव को पकड़ा। पहले गांव में और फिर थाने में पिटाई करके जेल भेज दिया। जेल में सही इलाज न होने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रामदेव की मौत के बारे में जेल प्रशासन लगातार गुमराह करता रहा।
विज्ञापन



परिजनों ने चिंता जताई कि रामदेव की मौत के बाद उनके बच्चों की पढ़ाई और परवरिश समेत उसकी बहन की शादी कैसे होगी। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आश्वासन दिया कि सपा बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करेगी। उन्हें बीच में पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तरह जुल्म कर रही है, सपा उसके खिलाफ लड़ रही है। सपा नेताओं ने क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह से भी बातचीत की। सपाइयों के आने की खबर पर गांव में कई थानों की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed