फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jai Kumar Singh jaiki filed FIR against Jail Superintendent of Barabanki

नशे में धुत जेल अधीक्षक ने राज्यमंत्री को पकड़ाया 50 हजार रुपये से भरा पैकेट

Fri, 15 Sep 2017 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Sep 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
Jai Kumar Singh jaiki filed FIR against Jail Superintendent of Barabanki
bribe

बाराबंकी का जेल अधीक्षक मंगलवार रात नशे में धुत होकर कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधक के राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी से मिलने डालीबाग स्थित उनके आवास पहुंच गया। 

विज्ञापन


इस पर मंत्री बिफर पड़े तो उसने 50 हजार रुपये से भरा पैकेट थमा दिया। मंत्री ने सुरक्षाकर्मियों से जेल अधीक्षक को पकड़ने को कहा तो वह भाग निकला।

मंत्री के शैडो की ओर से हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर आनंद शाही का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार रात मंत्री आवास पर थे कि तभी करीब साढ़े नौ बजे बाराबंकी जेल अधीक्षक उमेश कुमार वहां आ पहुंचा। उसने मंत्री के स्टाफ से जरूरी काम बताते हुए मिलने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस पर मंत्री ने उसे कमरे में बुलवाया। जेल अधीक्षक को नशे में देखते ही मंत्री भड़क उठे। उन्होंने उमेश कुमार को फटकारते हुए सुरक्षाकर्मियों से उसे बाहर निकालने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जेल अधीक्षक ने जेब से लिफाफा निकालकर टेबल पर रख दिया। इसमें 2000 व 500-500 रुपये के नोटों के रूप में 50 हजार रुपये थे। लिफाफा देखते ही मंत्री का पारा और चढ़ गया और उन्होंने जेल अधीक्षक को पकड़ने के लिए कहा।


इस पर सुरक्षाकर्मी पीछे दौड़े लेकिन तब तक जेल अधीक्षक मंत्री आवास से गायब हो चुका था। मंत्री के एफआईआर दर्ज कराने के आदेश पर उनके शैडो सौरभ कुमार की ओर से हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी गई।

जेल अधीक्षक मंत्री से मिलने क्यों आया था? वह क्या काम करवाना चाहता था? इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed