फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITI Entrance Exam Result Declared: Candidates selected on 153731 seats in the first phase

आईटीआई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित : पहले चरण में 153731 सीटों पर अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Thu, 09 Sep 2021 10:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Sep 2021 10:02 PM IST
सार

वर्तमान में 228212 सीटें रिक्त हैं। इनमें राजकीय की 27954 और निजी आईटीआई की 200658 सीटें रिक्त हैं। इस बार बड़ी संख्या में छात्राओं का भी चयन हुआ है। इनमें राजकीय में कुल 27718 और निजी में 4727 छात्राएं चयनित हुई हैं।

विज्ञापन
ITI Entrance Exam Result Declared: Candidates selected on 153731 seats in the first phase
iti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने राजकीय व निजी आईटीआई में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बृहस्पतिवार को सत्र 2021-22 (एक वर्षीय) और सत्र 2021-23 (दो वर्षीय) का परिणाम जारी किया गया है। परीक्षा में 153731 छात्रों का चयन पहले चरण में हुआ है। राजकीय आईटीआई की 76.61 फीसदी और निजी आईटीआई की 23.65 फीसदी सीटों का परिणाम जारी किया गया है।

विज्ञापन


सचिव व्यावसायिक शिक्षा आलोक कुमार ने बताया कि राजकीय आईटीआई की 119513 सीटों में से 91559 का और निजी आईटीआई की 262830 सीटों में से 62172 का परिणाम घोषित किया गया है। वर्तमान में 228212 सीटें रिक्त हैं। इनमें राजकीय की 27954 और निजी आईटीआई की 200658 सीटें रिक्त हैं। इस बार बड़ी संख्या में छात्राओं का भी चयन हुआ है। इनमें राजकीय में कुल 27718 और निजी में 4727 छात्राएं चयनित हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट www.scvtup.in और www.upvesd.gov.in  पर देखा जा सकता है। प्रथम चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed