{"_id":"5f62dec96350191a757e4cca","slug":"iqbal-ansari-requests-to-end-up-all-the-cases-of-ram-mandir-and-babri-masjid-prior-to-courts-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद व राम जन्मभूमि मामले के सभी मुकदमों को समाप्त किया जाए: इकबाल अंसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मस्जिद व राम जन्मभूमि मामले के सभी मुकदमों को समाप्त किया जाए: इकबाल अंसारी
Thu, 17 Sep 2020 04:59 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 17 Sep 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
इकबाल अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
ढांचा विध्वंस के मामले में अब 30 सितंबर को फैसला आना है। फैसले के पहले बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद के सभी मुकदमों को खत्म करने के साथ-साथ आरोपियों को बरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि यह मसला सुप्रीम कोर्ट में रहा और सुप्रीम कोर्ट से फैसला भी आ गया है। फैसला मंदिर के हक में आया। बाबरी विध्वंस के मुकदमे में बहुत से लोगों की सुनवाई हो चुकी है और बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन
जो लोग बचे हैं वे भी बहुत बुजुर्ग हो चुके हैं। हम यह चाहते हैं कि बाबरी मस्जिद के नाम पर जितने भी मुकदमे हैं उन को समाप्त कर देना चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि हिंदू और मुसलमान मंदिर और मस्जिद के नाम पर कोई भी ऐसा काम न करें जो देश की तरक्की में बाधा बने।
विज्ञापन
धर्म के नाम पर यदि कोई भी विवाद रहता है तो इससे देश कमजोर होता है। मैं यह चाहता हूं कि हमारे देश में बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि के मामले पर जो भी मुकदमे हैं वह जल्दी से जल्दी समाप्त किए जाएं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन