फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ips transfer in up many got promotion

यूपी में 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 18 को मिला प्रमोशन

Tue, 08 Jan 2019 12:50 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 08 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
ips transfer in up many got promotion
IPS Officer

सोमवार को प्रदेश में पुलिस महकमे बड़े पैमाने पर फेरबदल कर दिए गए। इसमें एडीजी से लेकर एसपी तक शामिल हैं। आठ जिलों के पुलिस कप्तानों के स्थान पर नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं जबकि लखनऊ और बरेली समेत पांच रेंज में नए डीआईजी और आईजी भेजे गए हैं।

विज्ञापन


हाल ही में प्रमोशन पाए एक दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों का विकल्प फिलहाल शासन को नहीं मिल पाया है। इन अधिकारियों को उसी पद पर तैनात रखा गया है। मुरादाबाद के आईजी रहे बिनोद कुमार सिंह को पीएसी का एडीजी बनाया गया है जबकि एसके भगत को लखनऊ रेंज का नया आईजी बनाया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को जारी 64 अफसरों की तबादला सूची में 18 अधिकारियों को उनके पूर्व के स्थान पर प्रमोशन के साथ बरकरार रखा गया है। जबकि 46 को नई तैनाती दी गई है। सूची में आईपीएस अफसरों के ग्रुप में हुए विवाद की छाप भी दिख रही है। यूपी 100 के एडीजी आदित्य मिश्रा को हटा कर सीबीसीआईडी भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीजीपी मुख्यालय में तैनात उनकी पत्नी रेणुका मिश्रा को भर्ती बोर्ड भेज दिया गया है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात नीरा रावत एडीजी कार्मिक  बनी रहेंगी। डीजीपी ने उन्हें लोक शिकायत का काम दिया था। और रेणुका को कार्मिक की जिम्मेदारी देते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा था। वहीं आईपीएस विवाद में डीआईजी दीपक कुमार को रेंज मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें पीएसी मेरठ सेक्टर का ही डीआईजी बना दिया गया।

बरेली के आईजी रहे डीके ठाकुर को प्रमोशन के बाद एडीजी यूपी 100 की जिम्मेदारी दी गई है। बरेली में राजेश पांडेय को डीआईजी रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। डीजीपी आफिस में तैनात राजा श्रीवास्तव को पीटीसी सीतापुर भेजा गया है। लखनऊ रेंज के आईजी रहे सुजीत पांडेय को टेलीकाम में एडीजी बनाया गया है।

इन अधिकारियों को मिली रेंज की कमान


आईजी क्राइम एसके भगत को लखनऊ में आईजी बनाया गया है। एसआईटी के आईजी रमित शर्मा को मुरादाबाद में आईजी बनाया गया है। बरेली में राजेश पांडेय को डीआईजी बनाया गया है। मनोज तिवारी को चित्रकूट धाम रेंज के डीआईजी के पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर देवीपाटन रेंज के डीआईजी अनिल कुमार राय को भेजा गया है। 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में तैनात राकेश सिंह को देवीपाटन रेंज का आईजी बनाया गया है।

इन जिलों के कप्तान बदले
नोएडा के पुलिस कप्तान अजय पाल शर्मा को हटा कर उनके स्थान पर वैभव कृष्ण को जिम्मेदारी दी गई। अजय पाल शर्मा को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज में कार्मिक का काम सौंपा गया है। मथुरा के एसएसपी बबलू कुमार को आजमगढ़ का एसपी बनाया गया है। आजगमगढ़ के एसपी रहे रवि शंकर छवि को 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद भेजा गया है। अलीगढ़ के एसएसपी अजय कुमार साहनी को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। 24वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आकाश कुल्हरि को अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया गया है। सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज को मथुरा के नए एसएसपी होंगे। 2013 बैच के सिद्घार्थ शंकर मीणा को हाथरस का एसपी बनाया गया है। हाथरस के एसपी जय प्रकाश का तबादला सीबीसीआईडी कर दिया गया है। पीलीभीत के एसपी बालेंदु भूषण को शासन ने हटा दिया है। उनके स्थान पर मनोज कुमार सोनकर को पीलीभीत का नया एसपी बनाया गया है। देवेंद्र नाथ को बलिया का एसपी बनाया गया है। देवेंद्र नाथ अगस्त माह में पीपीएस से प्रमोशन पाकर आईपीएस हुए थे।
 

प्रमोशन पाए दर्जन भर से अधिक अफसरों का नहीं मिला विकल्प

शासन प्रमोशन पाए 18 अफसरों का विकल्प नहीं मिल पाया। इसमें हाल ही में एसएसपी से डीआईजी के पद पर प्रमोशन पाए गाजियाबाद में तैनात उपेंद्र अग्रवाल, मुरादाबाद में तैनात जे रविंद्र गौड़, मेरठ में अखिलेश मीणा, जौनपुर में दिनेश पाल सिंह, उन्नाव में हरीश कुमार, बस्ती में दिलीप कुमार, रेलवे मुरादाबाद में तैनात सुभाष चंद्र दूबे जैसे अधिकारियों को प्रमोशन के बाद भी उसी पद पर बरकरार रखा गया है। माना जा रहा है कि इन अधिकारियों का विकल्प ढूंढने के बाद नई तैनाती दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed