{"_id":"649676ab416c53845a03fbd8","slug":"ips-transfer-four-officers-transferred-in-uttar-pradesh-see-the-list-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Transfer: यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें - किस अफसर को कहां मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Transfer: यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें - किस अफसर को कहां मिली तैनाती
Sat, 24 Jun 2023 10:22 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:22 AM IST
सार
यूपी में शुक्रवार को चार जिलों के पुलिस कप्तानों के तबादले के बाद शनिवार को चार और आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
यूपी में शुक्रवार को कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले के बाद चार और आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईपीएस आशीष गुप्ता को पुलिस महानिदेशक, रूल्स एंड मैन्युअल के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह अभी प्रतीक्षारत थे।
विज्ञापन
आईपीएस तनुजा श्रीवास्तव को पुलिस महानिदेशक विशेष जांच के पद पर तैनाती दी गई है। इसी तरह आईपीएस पद्मजा चौहान को अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा के पद पर नियुक्ति दी गई है। आईपीएस राजीव मल्होत्रा को पुलिस उपमहानिरीक्षक स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
इसके पहले चार जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर को अलीगढ़ रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी आनंद राव कुलकर्णी को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अयोध्या के एसएसपी मुनिराज जी. को मुरादाबाद रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा बलिया के एसपी राजकरन नय्यर को अयोध्या का एसएसपी बनाया गया है। शाहजहांपुर के एसपी एस. आनंद को बलिया का एसपी बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त रवि कुमार को आगरा कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
फर्रुखाबाद (फतेहगढ़) के एसपी अशोक कुमार मीना को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे शुभम पटेल को गाजियाबाद कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आगरा में पुलिस उपायुक्त विकास कुमार को फर्रुखाबाद का एसपी बनाया गया है।