फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Body of SSB jawan brought home; family devastated; death caused by gunshot wound.

Sultanpur: एसएसबी जवान का शव घर लाया गया, परिवार में मचा कोहराम, गोली लगने से हुई थी मौत

Tue, 15 Sep 2026 06:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 15 Sep 2026 06:07 PM IST
सार

जवान का तिरंगे में लिपटा शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। जनप्रतिनिधि भी जवान के घर पहुंचे और ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
Sultanpur: Body of SSB jawan brought home; family devastated; death caused by gunshot wound.
घर लाया गया जवान का शव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ स्थित एसएसबी कैंप में सोमवार को गोली लगने से जान गंवाने वाले हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी (41) का शव सोमवार को उनके पैतृक गांव नेवरा खादर बसंतपुर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए।

विज्ञापन


एसएसबी की 28वीं बटालियन के सूबेदार राजेंद्र विवेक कुमार अन्य जवानों के साथ शव लेकर गांव पहुंचे। शव देखते ही मां राजेश्वरी देवी और पत्नी प्रियंका सहित अन्य परिजन बिलख पड़े। बेटे अनुभव तिवारी के सामने जब पिता का पार्थिव शरीर रखा गया तो वह सहम गए।
विज्ञापन


एसएसबी जवानों ने परिजनों के साथ शव को राजघाट पहुंचाया जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद जवानों ने पार्थिव शरीर से तिरंगा उतारकर पिता बलराम तिवारी को सौंपा। परंपरा के अनुसार बेटे अनुभव तिवारी ने मुखाग्नि देकर पिता को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया, प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश यादव, उपनिरीक्षक अंबरीश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक जताने पहुंचे जनप्रतिनिधि: जवान की मौत की सूचना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू, इसौली विधायक ताहिर खान, ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी और मनीषा पांडेय समेत कई लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed