फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS aparna kumar reached on south pole

दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला आईपीएस बनीं अपर्णा कुमार, अब तक ये रहीं उपलब्धियां

Tue, 15 Jan 2019 03:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Jan 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
IPS aparna kumar reached on south pole
अपर्णा कुमार - फोटो : amar ujala
यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक पहुंचकर नया कीर्तिमान रचा है। देहरादून में आईटीबीपी की डीआईजी पद पर तैनात अपर्णा ने दक्षिणी ध्रुव पर देश और आईटीबीपी का झंडा फहराया।
विज्ञापन


वह 30-35 किलोग्राम वजन लेकर बर्फ पर 111 मील की दुर्गम यात्रा कर दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली देश की पहली महिला आईपीएस हैं। अपर्णा ने 4 जनवरी को अंटार्कटिका के केंद्रीय आधार शिविर से चढ़ाई शुरू की थी और 13 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजे वहां पहुंचीं।
विज्ञापन

 

- 40 डिग्री तापमान में स्नो ट्रेकिंग और स्कींइग बड़ी चुनौती था। वह प्रतिदिन 20-25 किलोमीटर दूरी तय करती थीं। उन्होंने दस सदस्यीय दल के साथ चढ़ाई की। उनके साथ दो विशेषज्ञ भी थे। अभियान खत्म कर उन्हें जमीन तक पहुंचने में चार से पांच दिन लगेंगे। वह 20 जनवरी तक भारत लौट सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2002 बैच की आईपीएस हैं अपर्णा

IPS aparna kumar reached on south pole
अपर्णा कुमार - फोटो : amar ujala
अपर्णा का अगल लक्ष्य उत्तरी अमेरिका के अलास्का में माउंट डेनाली है। इस अभियान पर वह जुलाई, 2019 में निकलेंगी। उनकी नजरें अप्रैल, 2019 में दक्षिणी ध्रुव जाने पर भी है। इसके बाद वह एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम करेंगी। पूरी  दुनिया में गिने चुने लोग ही हैं, जिनके पास यह दोनों खिताब होंगे। 

अपर्णा माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला पुलिस अफसर है। वह सात महाद्वीपों में से साउथ अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप व अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर तक पहुंची चुकी है।

अपर्णा 2002 बैच की यूपी कैडर की आईपीएस है। उनके पति 2002 बैच के आईएएस संजय कुमार इस समय यूपी में नगर विकास सचिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed