{"_id":"69ee78849da9fbaaae0eef20","slug":"investigation-begins-into-ragging-of-disabled-student-lucknow-news-c-13-lko1070-1709883-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिव्यांग छात्र की रैगिंग के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिव्यांग छात्र की रैगिंग के मामले की जांच शुरू
Mon, 27 Apr 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
काकोरी। पारा के मोहान रोड स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के दिव्यांग छात्र गौरव कमार के साथ रैगिंग के मामले में एसीपी काकोरी ने जांच शुरू कर दी है।
गौरव कुमार विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहते हैं। गौरव के अनुसार, बुधवार रात विश्वविद्यालय के सीनियर छात्र अंकित, हरीश, आकाश, राम नरेश और नाजिम अलीम ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए बेल्ट व घातक हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। गौरव ने विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर और वार्डन पर शिकायत के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना एसीपी काकोरी शकील अहमद कर रहे हैं।