{"_id":"5cb6cafbbdec2214666d9588","slug":"international-shooter-vartika-singh-filed-case-against-child-scientist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज ने बाल वैज्ञानिक पर दर्ज कराया केस, राष्ट्रपति के साथ फर्जी फोटो का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज ने बाल वैज्ञानिक पर दर्ज कराया केस, राष्ट्रपति के साथ फर्जी फोटो का आरोप
Wed, 17 Apr 2019 04:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Apr 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने चंदौली निवासी अंतरराष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज कराया है। वर्तिका का आरोप है कि बाल वैज्ञानिक ने फर्जी दावे करके खुद को अंतरराष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक घोषित किया जबकि उसने कोई ऐसा आविष्कार ही नहीं किया है।
वह अपने आविष्कारों का कोई भी प्रमाण मीडिया के सामने पेश नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह का कहना है कि बाल वैज्ञानिक ने उनसे संपर्क कर अपना ब्रांड अंबेसडर बनाने का ऑफर दिया था।
वह एक ऐसी घड़ी का आविष्कार का दावा करता है जिसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए हंसने वाली गैस निकलती है। इस घड़ी को उसने स्मार्ट पोजीशनिंग मोबाइल फोन वॉच का नाम दिया है। इसके अलावा उसने रूम फ्रेशनर वाली मच्छर मारने वाली मशीन बनाने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिक का कहना है कि उसके दोनों आविष्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए हैं और उन्हें पेटेंट के लिए भेजा गया है। बकौल वर्तिका, उसने अपने आविष्कारों का ब्रांड अंबेसडर बनाने के बदले उससे रुपये भी ऐंठे। वर्तिका ने बाल वैज्ञानिक के आविष्कारों और उसके दावों की पड़ताल की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए।

विराट कोहली व कैटरीना कैफ के साथ बनाए फर्जी फोटो
विराट कोहली
बाल वैज्ञानिक ने खुद को वर्ष 2018 में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता बताया था। उसने यह भी कहा था कि वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। उसने तीन अंतरराष्ट्रीय व दो राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार विजेता होने का दावा किया था।
हालांकि, जांच-पड़ताल करने पर वर्तिका ने उसके आविष्कार के दावे झूठे पाए। उसके बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ने की बात भी गलत निकली। वर्तिका ने सोमवार को उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।
वर्तिका का आरोप है कि बाल वैज्ञानिक ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से सम्मान लेते हुए एक फोटो को काट-छांटकर अपना चेहरा लगा लिया। इसी तरह से उसने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ फर्जी फोटो बनाकर लोगों को अपने प्रभाव में लिया। यही नहीं, वह भारत सरकार के कई फर्जी प्रमाणपत्र और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को धोखा दे रहा है। वर्तिका ने उसकी गहराई से जांच कराने की मांग की है।