फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   International cricket returns to Lucknow soon, Jai Shah praises Ekana Stadium

जल्द ही होगी लखनऊ में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी, जय शाह हुए इकाना स्टेडियम के मुरीद

Wed, 03 Feb 2021 09:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Feb 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
International cricket returns to Lucknow soon, Jai Shah praises Ekana Stadium
लखनऊ में इकाना स्टेडियम का निरीक्षण करते बीसीसीआई के सचिव जय शाह - फोटो : अमर उजाला
मखमली आउटफील्ड। लाल और काली मिट्टी से तैयार नौ पिच। वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम, जिम और माडर्न डाइनिंग सेंटर। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम की खासियतें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को इतनी पसंद आई कि उन्हें यह बोलना पड़ गया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बावजूद अभी तक यहां एक ही टी-20 इंटरनेशनल मैच क्यों हुआ है। यहां से यह बात तो पूरी तरह साफ हो गई कि आने वाले समय में लखनऊ में तमाम अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित होंगे और इसकी शुरुआत शायद आगामी आईपीएल से हो सकती है। बीसीसीआई के सूत्रों की माने तो आईपीएल के बाद होने वाला न्यूजीलैंड दौरे का एक मैच लखनऊ में हो सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से इकाना स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान जय शाह ने यूपी के क्रिकेटरों को पुरस्कृत  भी किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम का बारीकी से निरीक्षण किया। आउटफील्ड और पिच देखने के बाद उन्होंने प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम के अलावा जिम, डाइनिंग सेंटर, वीआईपी बॉक्स आदि को ध्यान से देखा और स्टेडियम को वर्ल्ड क्लास करार देते हुए नोटबुक पर अच्छे कमेंट भी दिए। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम को आईपीएल के लिए उपयुक्त जगह बताते हुए यहां एक भी मैच न होने पर हैरानी भी जताई। मौके पर यूपीसीए के डायरेक्टर राजीव शुक्ला, सचिव युद्धवीर सिंह, राज्यमंत्री मोहसिन रजा, आईएएस नवनीत सहगल, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह के साथ इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा, डायरेक्टर संजय सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘देखिए, इकाना स्टेडियम की भव्यता से इंकार नहीं किया जा सकता और यहां इंटरनेशनल मैच होना तय भी है। जहां तक भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच स्थगित हुए मैच की बात है तो बीसीसीआई इसकी भरपाई जरूर करेगा। आईपीएल के ठीक बाद न्यूजीलैंड का दौरा होना है। हो सकता है कि इस सीरीज के दौरान लखनऊ को किसी मैच की मेजबानी मिल जाए। जहां तक आईपीएल का सवाल है तो यह फ्रेंचाइची के ऊपर निर्भर करता है कि वे यहां अपनी  टीम का मैच करवाना चाहती हैं कि नहीं।’ राजीव शुक्ला (उपाध्यक्ष, बीसीसीआई)
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका हुआ सम्मान
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की आयोजित इस समारोह के दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यूपी के क्रिकेटरों को सम्मानित किया। इसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार और रुद्र प्रताप सिंह के साथ हुई। पूर्व खिलाड़ियों की श्रेणी में गोपाल शर्मा, शशिकांत खांडेकर, ज्ञानेंद्र पांडेय, नीतू डेविड और रीता डे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2018-19 कूच बिहार ट्रॉफी विजेता टीम को बीस लाख, अंडर-19 वीनू मांकड ट्रॉफी विजेता टीम को दस लाख और वर्ष 2018-19 में महिला टी-20 विजेता टीम को दस लाख रुपए की नकद राशि दी गई। सम्मान के क्रम में अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान रहे प्रियम गर्ग के अलावा रिंकू सिंह, अक्शदीप नाथ के साथ चमकदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों स्मृति चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed