{"_id":"66c09152765d59ad7d0809a9","slug":"inhumanity-with-a-teen-aged-girl-in-jagatpur-thana-in-raebareli-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: रायबरेली में किशोरी से अमानवीय हरकत, जबरन जहर पिलाकर होंठों पर डाला फेवीक्विक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: रायबरेली में किशोरी से अमानवीय हरकत, जबरन जहर पिलाकर होंठों पर डाला फेवीक्विक
Sat, 17 Aug 2024 05:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:36 PM IST
सार
रायबरेली के जगतपुर में शौच के लिए जाते समय आरोपी युवक ने रंजिश के चलते किशोरी के साथ अमानवीय हरकत की। किशोरी को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को जबरन न सिर्फ जहरीला पदार्थ पिला दिया गया, बल्कि होंठों पर फेविक्विक डाल दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते युवक ने घटना को अंजाम दिया। हालत गंभीर होने पर किशोरी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे फकीरा निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त की शाम सात बजे उसकी 17 वर्षीय छोटी बहन पुष्पा घर से शौच के लिए जा रही थी। पुरानी रंजिश के चलते टीकर अगाचीपुर निवासी विकास ने बहन के साथ मारपीट की साथ ही जबरन कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। इसके बाद होठों पर फेविक्विक डाल दिया। बहन किसी तरह घर पहुंची।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: डिप्टी सीएम केशव बोले- कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य, मायावती ने सरकार पर उठाए सवाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती : माले ने जारी किया बयान, कहा- साबित हुआ योगी सरकार का आरक्षण घोटाला
जानकारी होने पर बहन को सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पर रेफर किया गया। बहन के इलाज कराने के चलते घटना की तहरीर देने में देरी हुई। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर पर विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।