{"_id":"64aaba2e76df25631d0f050f","slug":"indigo-airline-to-connect-lucknow-with-abu-dhabi-dubai-from-12-july-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट: अबू धाबी व दुबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर, लखनऊ से दो नई फ्लाइट 12 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी एयरपोर्ट: अबू धाबी व दुबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर, लखनऊ से दो नई फ्लाइट 12 जुलाई से
Sun, 09 Jul 2023 07:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 09 Jul 2023 07:18 PM IST
सार
लखनऊ और उसके आसपास के जिलों से दुबई और आबू धाबी जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ एयरपोर्ट से 12 जुलाई से इन दोनों जगहों के लिए दो नई फ्लाइट शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमौसी एयरपोर्ट पर विमानों का कारवां आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ने लगा है। 12 जुलाई से अबू धाबी व दुबई के लिए दो जोड़ी नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। फ्लाइटों का शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है, जिस पर टिकट भी तेजी से बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अमौसी से उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कनेक्टिविटी के उद्देश्य से 12 जुलाई से अबू धाबी और दुबई के लिए दो जोड़ी और उड़ानें को जोडने जा रहा है। यह फ्लाइटें इंडिगो एयरलाइंस की ओर से प्रतिदिन चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि पिछले महीने अमौसी एयरपोर्ट से अहमदाबाद व दम्माम के लिए उड़ानों को शुरू किया जा चुका है। ऐसे में अब अबू धाबी व दुबई की फ्लाइटों के शुरू हो जाने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ जाएगी। यह प्रति दिन 13 से बढ़कर 17 हो जाएगी। लखनऊ से अबू धाबी के लिए डेली नॉनस्टॉप फ्लाइट शाम 6:20 बजे उड़ान भरेगी। वापसी में अबू धाबी से लखनऊ के लिए आने वाली फ्लाइट सुबह 3:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में लखनऊ से दुबई जाने वाली उड़ान दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी और दुबई से लखनऊ आने वाली उड़ान रात 10:20 बजे पहुंचेगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि एयर एशिया इंडिया, अकासा एयर, थाई एयर एशिया एयरलाइनों ने अमौसी एयरपोर्ट से विमानों का संचालन शुरू किया है।
हवाई अड्डे से प्रतिदिन औसतन 120 उड़ानों के माध्यम से लगभग 18,000 यात्री यात्रा करते हैं। 2023-24 की पहली तिमाही में 15.5 लाख यात्रियों ने आवाजाही दर्ज की है।