फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indias daughters is ruining the image of Indian Male.

'इंडियाज डॉटर्स' से खराब हो रही भारतीय पुरूषों की छवि

Tue, 10 Mar 2015 08:37 AM IST
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Mar 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
Indias daughters is ruining the image of Indian Male.

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडियाज डॉटर’ बैन करने पर आलोचना झेल रही मोदी सरकार को यूपी में सपा प्रमुख मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव के रूप में एक समर्थक मिल गया है।

विज्ञापन


अपर्णा ने सोमवार को समर्थकों के साथ बीबीसी के खिलाफ राजधानी स्थित 1090 चौराहे पर प्रदर्शन किया और बीबीसी का पुलता फूंका। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री को पागलों का इंटरव्यू बताया। उन्होंने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री से भारतीय पुरूषों की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन


अपने सामाजिक संगठन हर्ष संस्था के बैनर तले प्रदर्शन करने आईं अपर्णा के साथ संस्था व भाकियू के कार्यकर्ता थे। प्रदर्शन पूर्वनियोजित था, इसलिए मौके पर स्टेज और पुतला फूंकने के लिए होर्डिंग युक्त प्लेटफॉर्म भी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत संदर्भों में दिखाया गया मुकेश का इंटरव्यू

Indias daughters is ruining the image of Indian Male.

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अपर्णा ने कहा कि निर्भया केस पर बनी इस डाक्यूमेंट्री में बीबीसी ने एक सजायाफ्ता पागल मुकेश सिंह का इंटरव्यू इस तरह दिखाया है जैसे वह भारतीय पुरुषों का प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने इस डाक्यूमेंट्री के प्रसारण पर रोक को उचित बताते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के मायने यह नहीं है कि किसी का अपमान किया जाए।

अपर्णा यादव ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री भारतीय महिलाओं का अपमान करती है। इसका प्रसारण गैरकानूनी है। इस प्रदर्शन को उन्होंने सपा से जोड़ने से इन्कार करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन वे बतौर सामाजिक कार्यकर्ता कर रही हैं।

यहां देखें, विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें

साथ ही बताया कि उन्होंने यह डाक्यूमेंट्री नहीं देखी है क्योंकि इसे देखना भारतीयों के लिए गैरकानूनी है। लेकिन मीडिया में अब तक आई जानकारी के आधार पर वे इसे एकतरफा मानती हैं, जिससे दुनिया में भारतीय पुरुषों की छवि खराब हो रही है।

ज्यादातर को पता नहीं क्या है विवाद

Indias daughters is ruining the image of Indian Male.

प्रदर्शन में भाकियू के 100 से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे। इनमें शामिल इंदिरानगर की शिवरानी, गुड़िया, रूपरानी आदि से पूछा गया कि वे यहां किसलिए आई हैं?

तो उनका जवाब था कि वे बेटियों की सुरक्षा के लिए यहां आई हैं। बेटियों की सुरक्षा मजबूत हो वो इसलिए प्रदर्शन में आईं हैं। जब उनसे डॉक्यूमेंट्री के विरोध के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी से इन्कार किया।

वहीं सीतापुर रोड और बंग्ला बाजार से आकर इन समूह का नेतृत्व कर रहे कार्यकर्ताओं राजू यादव व ईश्वरी दीन ने कहा कि वे जानते हैं कि रात को घर से निकली उनकी बेटी सुरक्षित नहीं है, लेकिन बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में सिर्फ एक पक्ष दिखाया गया है, इसलिए वे इसका विरोध करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed