{"_id":"5984a6074f1c1be87b8b45ce","slug":"indian-army-information-leaks-from-jhansi-sdm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की गोपनीय सूचनाओं के लिए एसडीएम ऑफिस में लगाई आईएसआई ने सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की गोपनीय सूचनाओं के लिए एसडीएम ऑफिस में लगाई आईएसआई ने सेंध
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड के झांसी में पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अपनी जड़ें कितनी गहरी जमा ली हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण एसडीएम सदर के दफ्तर से भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाओं का लीक होना है। यूपी एटीएस ने इस मामले में एसडीएम सदर ऑफिस में तैनात कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है। यहां से कम्प्यूटर, पेन ड्राइव सहित कई जरूरी उपकरण अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि एटीएस को एसडीएम ऑफिस से भारतीय सेना से संबंधित गोपनीय सूचनाएं आईएसआई एजेंटों को देने की जानकारी मिली थी। एटीएस ने इस मामले की विवेचना शुरू कर दी है। एटीएस के अधिकारियों ने यहां से कई जरूरी अभिलेख अपने कब्जे मे लिए हैं।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूछताछ कई लोगों से की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच एटीएस के उप निरीक्षक केएम राय के नेतृत्व में एटीएस की टीम कर रही है।
विज्ञापन
झांसी में अब तक पकड़े जा चुके हैं कई आईएसआई एजेंट
यूपी एटीएस ने पहले भी झांसी से सेना के सूबेदार इंद्रपाल कुशवाहा को भारतीय सेना की गोपनीय जानकारियां एकत्रित करने के आरोप में पकड़ा था। इसके माध्यम से एटीएस ने झांसी सदर बाजार पुलिस के साथ मिलकर एजाज खान नाम का आईएसआई एजेंट पकड़ा था। यह एजेंट झांसी से आईएसआई एजेंटों को रुपये भेजता था। यह झांसी में किराए के मकान में रहकर पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिये काम कर रहा था।