{"_id":"5d8ef7998ebc3e014a6895f3","slug":"india-vs-bangladesh-under-23-cricket-series-india-wins-series-with-3-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश अंडर-23 सीरीज : आखिरी वनडे बारिश में धुला, 3-1 से भारत जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-बांग्लादेश अंडर-23 सीरीज : आखिरी वनडे बारिश में धुला, 3-1 से भारत जीता
Sat, 28 Sep 2019 11:33 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
अंडर - 23 टीम इंडिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश की अंडर-23 टीमों के बीच खेला गया आखिरी वनडे मुकाबला बारिश में धुल गया। इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम को एक समारोह में विजेता टॉफी दी दी।
दोनों टीमों के सम्मान में आयोजित समारोह में यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर दीपक शर्मा, पूर्व क्रिकेटर गोपाल शर्मा और इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।
हालांकि यह सीरीज बारिश के पूरी तरह बाधित रही, लेकिन इकाना स्टेडियम के बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम ने अपना काम बखूबी किया। शायद यही कारण रहा कि बारिश के बावजूद चार मैच संभव हो पाए। 20 से 27 सितंबर तक आयोजित सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 34 रन से पराजित किया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में बांग्लादेश ने पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की। तीसरा मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें भारत ने 49 रन से आसान जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त दिलाई। सीरीज के चौथे मुकाबले में एक बार फिर मेजबान टीम का पलड़ा भारी रहा। यहां टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 3-1 से निर्णायक अग्रता हासिल की। अंत में पांचवां मुकाबला बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा।

कप्तानी का कोई दबाव नहीं : प्रियम गर्ग
भारत अंडर-23 क्रिकेट टीम की कमान संभालने वाले मेरठ के प्रियम गर्ग अपनी नई भूमिका को लेकर खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि कप्तानी मिलने से जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, लेकिन इसका दबाव एक बार भी महसूस नहीं किया। सीरीज के दौरान हमारे खिलाड़ी शानदार खेले। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। यह टीम वर्क की जीत थी।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श बताते हुए युवा क्रिकेटर ने कहा कि यह भारतीय की तरह मेरा सपना भी ब्ल्यू जर्सी पहनकर देश की सीनियर टीम के साथ खेलना है। हालांकि मुझे टेस्ट क्रिकेटर से सबसे ज्यादा लगाव है, लेकिन तीनों फारमेट में खेलना पसंद है।
भविष्य की तैयारियों के बाबत प्रियम ने कहा कि पिछले सत्र अच्छा रहा था। इसलिए इस बार भी बल्लेबाजी में खास ध्यान दे रहा हूं। कोशिश होगी कि अपने प्रदर्शन में निरंतरता कायम रख सकूं, ताकि बेहतर परिणाम सामने आए।

बांग्लादेशी क्रिकेट में आया बदलाव : बशर
बांग्लादेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम के मैनेजर हबीबुल बशर बताते हैं कि बांग्लादेश में क्रिकेट को दिल की गहराइयों से पसंद किया जाता है। शायद यहीं कारण है हमारे देश की क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रही है। भले ही पिछले कुछ समय तक टेस्ट क्रिकेट टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन वनडे और टी-20 में टीम का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है।
युवा क्रिकेटरों के बीच हुई सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सराहना करते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है दोनों दोनों के युवाओं की प्रतिभा को तराशने का। आगे भी इस तरह के आयोजन हो तो सभी को फायदा मिलेगा। भारतीय टीम से अच्छा खेला, जिसके लिए उनको मेरी बधाई। बांग्लादेशी टीम ने भी अपने स्तर के अनुसार प्रदर्शन किया। हमारे खिलाड़ियों को अभी भी काफी कुछ सीखना है।