फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India Nepal friendship zone will be developed on India Nepal paths.

India Nepal friendship zone: नेपाल जाने वाले मार्गों पर विकसित होंगे भारत-नेपाल मैत्री हब

Wed, 08 Jun 2022 11:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Jun 2022 11:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी से नेपाल जाने वाले सभी मार्गों पर मैत्री हब विकसित करने के निर्देश दिए हैं साथ ही कहा कि अंतरराज्यीय सीमा पर भव्य द्वार भी बनाए जाएं।

विज्ञापन
India Nepal friendship zone will be developed on India Nepal paths.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से नेपाल जाने वाले लुम्बिनी-नौगढ़-बांसी-सिद्धार्थनगर, सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर और बाराबंकी-बहराइच-नानपारा-रुपईडीहा मार्गों पर भारत-नेपाल मैत्री हब विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 1.10 किमी के अंदर करीब 100 एकड़ भूमि में चिकित्सा, शिक्षा, मंडी, पर्यटन, शॉपिंग मॉल और बस अड्डे जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

विज्ञापन


बहुउद्देशीय हब के नजदीकी मुख्य कस्बे को विकसित किया जाए। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ‘भारत-नेपाल मैत्री द्वार’ का भी निर्माण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश अपने सरकारी आवास पर अंतर्राष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय सीमा मार्गों के विकास के संबंध में एक प्रस्तुतीकरण के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि सीमा मार्गों पर बहुउद्देशीय बुनियादी सुविधाओं का विकास पीपीपी मोड पर कराया जाए।
विज्ञापन


अंतर्राज्यीय सीमा पर बनेंगे भव्य द्वार
सीएम ने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमा मार्गों के तहत प्रदेश से बिहार जाने वाले दिल्ली-कोलकाता मार्ग (जीटी रोड) पर चंदौली, लखनऊ-गोरखपुर-गोपालगंज-मुजफ्फरपुर मार्ग पर कुशीनगर, मध्य प्रदेश राज्य जाने वाले सतना-चित्रकूट-कर्वी मार्ग पर चित्रकूट, उत्तराखंड जाने वाले सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर सहारनपुर, मेरठ-पौड़ी (नजीबाबाद-कोटद्वार) मार्ग पर बिजनौर, राजस्थान जाने वाले मथुरा-भरतपुर मार्ग पर मथुरा और झारखंड जाने वाले रीवा-रांची मार्ग पर सोनभद्र में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed