Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income tax payers are also getting free ration

Raebareli News : इनकम टैक्स देने वाले भी ले रहे मुफ्त राशन, 7757 आयकरदाता राशनकार्डों की सूची मिली

Fri, 13 Sep 2024 10:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 13 Sep 2024 10:36 AM IST
सार

रायबरेली जिले में 7757 राशनकार्ड धारक अपात्र मिले हैं। ये आयकर दाता होने के बाद भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ ले रहे थे। खाद्य एवं रसद विभाग की जांच में खुलासा होने के बाद इन कार्डों पर राशन देने से रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Income tax payers are also getting free ration
सतांव ब्लॉक क्षेत्र के सतांव ग्राम पंचायत की कोटे की दुकान। - फोटो : संवाद

विस्तार

रायबरेली जिले में 7757 राशनकार्ड धारक अपात्र मिले हैं। ये आयकर दाता होने के बाद भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ ले रहे थे। खाद्य एवं रसद विभाग की जांच में खुलासा होने के बाद इन कार्डों पर राशन देने से रोक लगा दी गई है। इन राशन कार्डों के माध्यम से हर महीने करीब 1163 क्विंटल गेहूं-चावल कोटे की दुकानों से मुफ्त में लिया गया।
विज्ञापन


करीब चार साल से आयकरदाता गरीबों के राशन का लाभ ले रहे हैं। मामला पकड़ में आने के बाद डीएसओ ने सभी आपूर्ति कार्यालयों को सूची भेजकर संबंधित राशन कार्डों को निरस्त कर पात्रों को योजना का लाभ देने के आदेश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्डों की जांच में लापरवाही बरतने के कारण ऐसी मनमानी हो रही हैं।
विज्ञापन


आरती व रामरती वर्षों से ले रही राशन
सदर तहसील क्षेत्र की आरती के नाम राशन कार्ड बना है। कार्ड की यूनिट में शामिल नरेंद्र कुमार आयकर दाता हैं। इस कार्ड के सहारे कई वर्षों से चार यूनिट राशन लिया जा रहा था। मामला पकड़ में आने के बाद कार्ड को लॉक कर दिया गया है। ऐसे ही रामरती भी चार यूनिट का राशन ले रही थीं। इनके कार्ड में शामिल धर्मेंद्र आयकर दाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन कार्ड संख्या 215840793991 ननका के नाम जारी है। दो यूनिट के राशन कार्ड मेंं शामिल रामबाबू आयकर दाता हैं। कार्ड संख्या 215840814888 राजकुमारी के नाम बना है। इसमें अजय कुमार आयकर दाता हैं। कार्ड संख्या 215840681052 चंदावती के नाम बना है। इसमें राम बहादुर आयकर दाता हैं। आनंद आयकर दाता होने के बाद भी संध्या कार्ड संख्या 215840733654 के माध्यम से राशन ले रही हैं।

ऐसे पकड़ में आए अपात्र
खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने आधार सीडिंग के बाद आयकर, कृषि व अन्य विभागों से योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों की सूची मांगी थी। शुरू में कार्डों के मुखिया की जांच की गई। बाद में कार्डों में शामिल सभी यूनिटों के सदस्यों की पड़ताल हुई तो सच्चाई सामने आ गई। आधार से मिलान के बाद आयकरदाता व अन्य योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही मुफ्त राशन लेने वालों की पुष्टि हो गई।

कोरोना के दौरान शुरू हुई थी फ्री अन्न योजना
कोरोना संक्रमण के दौरान घर लौट रहे प्रवासियों व जरूरतमंदों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने जून 2020 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। इसके तहत गृहस्थी राशन कार्ड के प्रत्येक सदस्य को पांच किलो गेहूं या चावल मुफ्त देने की व्यवस्था है। सिस्टम की सुस्ती का फायदा उठाकर अपात्र गरीबों का हक डकार रहे हैं।


आयुक्त कार्यालय से 7757 आयकरदाता राशनकार्डों की सूची मिली है। इन सभी पर राशन वितरण पर रोक लगा दी गई है। आपूर्ति निरीक्षकों को सत्यापन कर संबंधित राशन कार्डों को निरस्त कर पात्रों को योजना का लाभ देने के आदेश दिए गए हैं।
- विमल कुमार शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed