आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को इंसेंटिव अगले महीने से, यूपी सरकार ने दिया आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की घोषणा के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘मासिक परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव’ देने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जारी आदेश में इंसेंटिव देने के संबंध में निदेशक आईसीडीएस और निदेशक राज्य पोषण मिशन को मानक तय करने संबंधी दिशा-निर्देश भेज दिए गए।
निर्देश के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 500 रुपये और सहायिकाओं को 250 रुपये प्रतिमाह इंसेंटिव देने को कहा गया है। यह इंसेंटिव अगले महीने की 15 तारीख तक दिया जाएगा।
इससे संबंधित प्रस्ताव को 3 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई थी। इंसेटिव देने के लिए मुख्य रूप से दो मानक तय किए गए हैं। पहला यह कि कार्यकर्ताओं को केंद्रों पर पंजीकृत दो वर्ष तक की आयु वाले कुल बच्चों की संख्या का कम से कम 60 प्रतिशत ‘ग्रोथ मॉनटरिंग’ (आयु के अनुसार वजन) करना होगा। दूसरा यह कि गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए गृह भ्रमण के लिए निर्धारित लक्ष्य का भी 60 प्रतिशत पूरा करना होगा।
ये लक्ष्य भी पूरा करना होगा जरूरी
इसके अलावा इंसेंटिव पाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस)- कंप्यूटर एप्लीकेशन सिस्टम (सीएएस) के उपयोग को बढ़ावा देना होगा। साथ ही 1000 दिन तक चलने वाले पोषण कार्यक्रमों के लिए निर्धारित लक्ष्य को भी पूरा करना अनिवार्य होगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पोषण कार्यों का ब्योरा ‘आईसीडीएस कैश एप्लीकेशन’ केजरिए एकत्र किया जाएगा, जिसे पोषण अभियान के डैशबोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। इन मानकों को पूरा करने पर ही यह प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) दी जाएगी।