फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in the city today

Lucknow News: सिटी में आज

Sun, 28 Dec 2025 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
in the city today
जागरूकता
विज्ञापन


अपराजिता के तहत मातृ शक्ति सेवा समिति व जानकीपुरम विस्तार थाना के सहयोग से साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यशाला सेक्टर-3 के पार्क-3 में दोपहर 1 बजे।

स्मृति दिवस

अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज की तरफ से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति दिवस समारोह रवींद्रालय सभागार में सुबह 11 बजे।

अधिवेशन

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन इमामबाड़ा आसिफउद्दौला (बड़ा इमामबाड़ा) में दोपहर 12:30 बजे।

शिविर

सद्गुरु शरण चंद्र स्मृति सामाजिक संस्था की ओर से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जानकीपुरम विस्तार स्थित टंकी वाला पार्क में सुबह 9 बजे।

अर्पित महिला कल्याणकारी संस्था की ओर से पेपर मिल कॉलोनी स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम प्रांगण में मुफ्त कपड़ा वितरण शिविर सुबह 11 बजे।

कवि सम्मेलन

आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल की ओर से कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह गोमतीनगर स्थित हिंदी मीडिया सेंटर में दोपहर एक बजे।

संगोष्ठी

ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से आध्यात्मिक संगोष्ठी चिनहट के रजत डिग्री कॉलेज के सामने स्थित सनातन धाम लॉन परिसर में दोपहर 3 बजे।

चौपाल

लोक संस्कृति शोध संस्थान की 81वीं लोक चौपाल कैसरबाग स्थित प्रो. सुखवीर सिंघल आर्ट गैलरी में शाम 4 बजे।

कथा

शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा श्री शिव श्याम मंदिर हाता रामदास सदर कैंट में शाम 4 बजे।

विमोचन

चेतना साहित्य परिषद की तरफ से काव्य कृति छंद वीथिका का लोकार्पण प्रेसक्लब में सुबह 11:30 बजे।

सर्वजन हिताय साहित्यिक समिति की ओर से डॉ. बृजेंद्र निगम की दो कृतियों स्वाध्याय रत्न मंजूषा और भोले बच्चों की सच्ची कहानियां का लोकार्पण प्रेसक्लब में शाम 4 बजे।


श्रद्धांजलि

राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच की ओर से अमर शहीद राजा राव राम बख्श सिंह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा जीपीओ पार्क स्थित काकोरी स्तंभ परिसर में दोपहर 1:30 बजे।
विज्ञापन


स्काउट

भारत स्काउट और गाइड की जनपदीय समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन गोपीनाथ लक्ष्मणदास इंटर कॉलेज ऐशबाग में दोपहर 3 बजे।

जनसंपर्क

भाकपा (माले) की ओर से अरावली पर्वत शृंखला को बचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क यात्रा बीकेटी के देवरी रुखारा से गोराही के लिए सुबह 11 बजे।

बैठक

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की तरफ से प्रांतीय बैठक गांधी भवन सभागार में सुबह 11 बजे।

खेल

राज्य टेनिस प्रतियोगिता विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में सुबह नौ बजे से।

राज्य जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।

ऑल इंडिया लॉयर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल अखिलेश दास स्टेडियम में सुबह नौ बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed