फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important highlights of Jail inspection by lucknow DM

डीएम ने ढूंढ़ा जेल में बीमारी के बहाने आराम करने वाले कैदियों का ‘इलाज’

Tue, 28 Jun 2016 08:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jun 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
important highlights of Jail inspection by lucknow DM
डीएम राजशेखर फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
जेल में बीमारी का बहाना बनाकर फायदा उठाने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। 
विज्ञापन


बीमारी का बहाना बनाकर आराम करने, अस्पताल का दुरुपयोग करने और बहाने से बाहर रहने की लगातार शिकायत मिलने पर डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

डीएम ने जेल अधीक्षक और जेल के डॉक्टरों को आदेश दिया है कि जिन मरीजों का इलाज चल रहा है या किया जा रहा है उसकी रोजाना रिपोर्ट डीएम तक मेल पर भेजी जाए।

जिन मरीजों पर संदेह होगा उनको स्पेशल टीम क्रॉस चेक करेगी ताक‌ि वे सुविधाओं का गलत उपयोग न कर सकें। डीएम ने ये न‌िर्देश जेल न‌िरीक्षण के बाद द‌िए।

जिला प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि जिला जेल में घटिया निर्माण के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन ने नारी बंदी निकेतन और आदर्श कारागार के  निर्माण कार्य की क्वालिटी चेक करने के आदेश एडीएम और दो एग्जिक्यूटिव इंजीनियर्स को दिए हैं।

टीम साइट पर जाकर निरीक्षण करेगी और जुलाई तक रिपोर्ट देगी ताकि फंड के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed