{"_id":"674789151aeab051ab043744","slug":"impersonating-anti-corruption-officers-the-thieves-crossed-the-youths-chain-lucknow-news-c-13-1-lko1103-970748-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एंटी करप्शन अधिकारी बन टप्पेबाजों ने युवक की चेन की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एंटी करप्शन अधिकारी बन टप्पेबाजों ने युवक की चेन की पार
Thu, 28 Nov 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंगला बाजार में बाइक सवार टप्पेबाजों ने एंटी करप्शन अधिकारी बनकर युवक की चेन पार कर दी। पीड़ित ने आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आशियाना में उद्यान प्रथम स्थित श्रीनिवास अपार्टमेंट निवासी शिव प्रसाद वर्मा ने बताया कि 14 नवंबर को वे स्कूटी से बाजार गए थे। बंगला बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रोका और खुद को एंटी करप्शन का अधिकारी बताया। दोनों ने फटकारते हुए कहा, शासन का आदेश है कि कीमती जेवर पहनकर बाहर नहीं जा सकते हैं। इसके बाद एक टप्पेबाज ने चेन उतारने को कहा। मना करने पर दूसरे ने जबरन चेन उतरवा ली। आरोपियों ने बातों में फंसाकर एक कागज की पुड़िया दी और रफूचक्कर हो गए। उन्होंने जब पुड़िया खोली तो उसमें चेन की जगह पत्थर था। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।