फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Immense potential for investment in renewable energy in UP: AK Sharma

नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश के लिए यूपी में व्यापक संभावनाएं : एके शर्मा

Fri, 11 Sep 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Immense potential for investment in renewable energy in UP: AK Sharma
गोमतीनगर स्थित एक होटल में न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय की ओर से आयोजित भारत रिन्यूएबल एन
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रदेश सौर ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी, बायो एनर्जी और अन्य स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के साथ नई तकनीकों के प्रयोग पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय की ओर से आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो के ‘इन्वेस्ट, इनोवेट, इंस्पायर’ कार्यक्रम के रोड शो का शुभारंभ एके शर्मा ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निवेश, नवाचार और नई तकनीक को बढ़ावा देकर देश की ऊर्जा यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भारत और फ्रांस की ओर से वर्ष 2015 में इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) की शुरुआत की गई थी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार सरकार के अफसरों के अलावा ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधि, निवेशक और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए। भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो-2026 का मुख्य आयोजन नवंबर में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आशीष गोयल, निदेशक यूपी नेडा रविंद्र कुमार और एमडी मयूर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

गोमतीनगर स्थित एक होटल में न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय की ओर से आयोजित भारत रिन्यूएबल एन

गोमतीनगर स्थित एक होटल में न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय की ओर से आयोजित भारत रिन्यूएबल एन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed