फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illicit relation leads to death of two people

खेत से लौटे ससुर तो देवर-भाभी मिले आपत्तिजनक हालत में, फिर...

Sun, 24 May 2015 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाफरगंज(फतेहपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जाफरगंज(फतेहपुर) Updated Sun, 24 May 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
illicit relation leads to death of two people

अवैध सबंध उजागर होने पर देवर-भाभी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र के बदलवापुर गांव निवासी पप्पू ऊर्फ मोनू की करीब चार साल पहले अनीता नामक युवती से विवाह हुआ।

शादी के बाद वह गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करने लगा जबकि उसकी पत्नी अनीता (28) एवं छोटा भाई सोनू (22) और पिता सियाराम गांव में ही रहे।

इस बीच अनीता और उसके देवर सोनू के बीच अवैध सबंध हो गए। शनिवार दोपहर सियाराम मवेशियों के लिए चारा काटने जंगल गया था। वह दोपहर में अचानक घर वापस पहुंचा तो छोटे बेटे और बहू को आपत्तिजनक हालत में देखकर फटकार लगाई।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

illicit relation leads to death of two people

इससे आत्मग्लानि में दोनों ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद दोनों को उल्टी होने लगी। उल्टियां होने की आवाज पर सियाराम घर के अंदर गया तो दोनों की स्थिति गंभीर देखी।
 
उसने पड़ोसियों को बुलाया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें लेकर कानपुर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसओ राधेश्याम रावत ने बताया कि दोनों ने अवैध सबंधों की आत्मग्लानि पर जान दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed