{"_id":"639419c957af88363835d029","slug":"illegal-distribution-of-milk-will-be-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी सरकार ने दिए निर्देश, रुकेगी गोशालाओं में दूध की बंदरबांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी सरकार ने दिए निर्देश, रुकेगी गोशालाओं में दूध की बंदरबांट
Sat, 10 Dec 2022 02:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Dec 2022 02:25 PM IST
सार
यूपी सरकार ने पंजीकृत संस्थाओं को गोशालाओं का दूध बेचने और इससे मिलने वाले धन से ही गोशालाओं का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने निकायों से संचालित गोशालाओं में गायों के दूध को पंजीकृत संस्थाओं को बेचने को ही बेचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसका पूरा हिसाब भी रखने को कहा है। दूध की बिक्री से मिलने वाले पैसे से गोशाला का संचालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
यह कवायद दूध की होने वाली बंदरबांट को रोकने के लिए की गई है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव में भाजपा के सहयोगी दल भी उतारेंगे प्रत्याशी, शहरों में जनाधार बढ़ाने की कवायद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 20 रुपये के लिए 21 साल तक लड़ा केस, यात्री के हक में आया फैसला तो पूर्वोत्तर रेलवे ने दी चुनौती
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि बछड़ों व बछियों से बचने वाले दूध पंजीकृत सहकारी संस्थाओं को ही बेचा जाए। इसके अलावा बायोगैस कंपोस्ड खाद, गोमूत्र-गोबर आदि के उत्पादन व बिक्री के लिए भी जरूरी कार्रवाई की जाए।