फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIM professor took police personnel class to relieve stress

तनाव दूर करने को आईआईएम के प्रोफेसर ने ली पुलिस कर्मियों की क्लास

Fri, 12 Feb 2021 11:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Feb 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
IIM professor took police personnel class to relieve stress
आईआईएम इंदौर के निदेशक डॉ. हिमांशु राय ने पुलिसकर्मियों को तनाव दूर करने के बाद उपाय बताए। यूपी 112 की ओर से आयोजित ऑनलाइन क्लास के दौरान बताया गया कि ड्यूटी के दौरान तनाव कैसे दूर करें, किन बातों का ख्याल रखें और अपने काम करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए क्या करें।
विज्ञापन


इस आनलाइन क्लास में 75 जिलों के 2000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। हिमांशु राय ने बताया कि तनाव शरीर और मन दोनों को नुकसान पहुंचाता है। यह भय, संबंधों और ईर्ष्या से आता है। तनाव दो तरह के होते हैं एक सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक प्रभाव वाला। किसी तरह के दुख दर्द की वजह से तनाव है तो इसे साझा जरूर करें। तनाव दूर करने के लिए शरीर को स्वस्थ होना जरूरी है।
विज्ञापन


इसके लिए नींद का पूरा होना भी जरूरी है। अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 असीम अरुण ने बताया कि प्रोफेसर ने सीधे सिपाहियों से संवाद किया। आईआईएम इंदौर और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच समझौते के तहत प्रशिक्षण व रिसर्च की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed