फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA पर प्रदर्शन: अफवाह फैलाई तो सीधे दर्ज होगा केस, पुलिस ने धरना-प्रदर्शन पर लगाई रोक

Tue, 17 Dec 2019 05:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Dec 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
If the rumor is spread, the case will be filed directly.
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

नागरिक संशोधन कानून वापस लेने व दिल्ली में जामिया के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ दो अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में सोमवार को भड़के आक्रोश के बाद लखनऊ में अमन-चैन का माहौल कायम रखना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया। 



 

If the rumor is spread, the case will be filed directly.
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते प्रदर्शनकारी को पुलिस ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
इससे निपटने को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने पूरे जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। बिना पूर्व अनुमति के सभी तरह के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की अगुवाई में फोर्स तैनाती की गई है।

 
 
If the rumor is spread, the case will be filed directly.
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा और ऐसे लोगों पर सीधे केस दर्ज करा जेल भेजा जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी माहौल बिगाड़ने वालों पर साइबर सेल की मदद से सख्ती से नजर रखी जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
If the rumor is spread, the case will be filed directly.
नागरिकता संशोेधन कानून का विरोध करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बताया कि सोमवार को सुबह नदवा कॉलेज में विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आक्रोशित विद्यार्थी परिसर से बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सुबह कुछ देर के लिए नदवा कॉलेज के समीप कुछ बाहरी तत्वों ने मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। 

 
विज्ञापन
If the rumor is spread, the case will be filed directly.
प्रर्दनकारियों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने पूरा संयम बरतते हुए बिना कोई खास बल प्रयोग किए उपद्रवी छात्रों को वापस नदवा परिसर में खदेड़ दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed