{"_id":"671ea5759c53b96b6d093ae4","slug":"if-anything-happens-to-salman-lawrence-bishnoi-you-are-in-trouble-raebareli-news-c-101-1-slko1031-121724-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सलमान को कुछ हुआ तो लारेंस बिश्नोई तेरी खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सलमान को कुछ हुआ तो लारेंस बिश्नोई तेरी खैर नहीं
Mon, 28 Oct 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली-लालगंज। मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लारेंस बिश्नोई को धमकी मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक लारेंस बिश्नोई को धमकी देते हुए कह रहा है कि सुन लॉरेंस बिश्नोई यदि तुम्हारे दो हजार शूटर मुंबई में तैयार है तो मैंने भी पांच हजार शूटर मुंबई भेज रखे हैं। न तो तुम्हारी खैर है और न ही तुम्हारे शूटरों की। एक भी मुंबई से बचकर नहीं जाएगा।
सलमान भाई को कुछ हुआ तो तेरी खैर नहीं। 37 सेकंड के इस वीडियो में वह लॉरेंस बिश्नोई और उसके शूटरों को खत्म करने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। शनिवार रात वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पता चला कि वायरल वीडियो में धमकी दे रहा युवक लालगंज क्षेत्र के दीपेमऊ गांव का रहने वाला इमरान है। इमरान मुंंबई में रहकर पेंटिंग का कार्य करता था। कुछ दिन पहले ही मुंबई गया था।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के कुछ दिन बाद उसने धमकी देने का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार रात ही इमरान घर पहुंचा था। छापा मारकर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है। ऐसे ही उसने वीडियो में लारेंस बिश्नोई को धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उसके खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।