{"_id":"605b06608ebc3ee6487f0efc","slug":"ias-np-pandey-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए आईएएस एनपी पांडेय निलंबित, महिला से अभद्रता की हुई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए आईएएस एनपी पांडेय निलंबित, महिला से अभद्रता की हुई थी शिकायत
Wed, 24 Mar 2021 08:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी नरेंद्र प्रसाद पांडेय को निलंबित कर दिया है। पांडेय को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके ऊपर चुनाव ड्यूटी के दौरान एक महिला के साथ अभद्रता का आरोप है। जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों के सही पाए जाने पर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से पांडेय के निलंबन की सिफारिश की थी। आयोग की सिफारिश पर शासन ने बुधवार को पांडेय को निलंबित कर दिया।
नरेंद्र प्रसाद पांडेय 2016 बैच केआईएएस हैं। मौजूदा समय में वह कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें पश्चिम बंगाल के चुनाव में बतौर प्रेक्षक भेजा था। शासन ने पांडेय को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है। उनके खिलाफ जांच कराकर विभागीय कार्रवाई केआदेश भी दिए गए हैं।