{"_id":"5d7a75178ebc3e0168431298","slug":"ias-abhay-interrogated-in-illicit-mining-case-by-ed-two-others-ias-in-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खनन घोटाले में ईडी ने की आईएएस अभय से पूछताछ, दो अन्य अफसरों से भी जल्द पूछे जाएंगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन घोटाले में ईडी ने की आईएएस अभय से पूछताछ, दो अन्य अफसरों से भी जल्द पूछे जाएंगे सवाल
Fri, 13 Sep 2019 12:11 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनने घोटाले की चपेट में आए आईएएस अफसरों पर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आईएएस अभय को बुलाकर लखनऊ कार्यालय में पूछताछ की। ईडी जल्द ही दो और आईएएस अधिकारियों 2009 बैच के विवेक व 2011 बैच के देवी शरण उपाध्याय से पूछताछ की तैयारी में है।
गुरुवार को हुई पूछताछ में ईडी के सवाल आईएएस अभय की संपत्ति पर, उनके द्वारा दाखिल आयकर रिटर्न व सीबीआई के छापे के दौरान उनके बुलंदशहर के जिलाधिकारी आवास से बरामद 47 लाख रुपये की रकम पर केंद्रित रहे। सूत्रों का कहना है कि जवाब में आईएएस जो कारण बताए ईडी ने उससे संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। अभय ने हालांकि कुछ दस्तावेज ईडी को सौंपे भी।

ईडी हमीरपुर, शामली, फतेहपुर, कौशांबी व देवरिया में हुए खनन घोटाले के मामलों की जांच कर रही है। ईडी ने पिछली 4 अगस्त को केस दर्ज किया था और कुछ दिनों पहले इनमें से दो आईएएस अफसरों को पूछताछ के लिए हाजिर होने की नोटिस भेजी थी। ईडी ने बीते दिनों हमीरपुर खनन घोटाले के मामले में कोर्ट की अनुमति पर पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से चार दिन पूछताछ की थी।
सीबीआई ने जुलाई में खनन घोटाले में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। सीबीआई भी खनन घोटाले में गायत्री प्रसाद प्रजापति के अलावा फतेहपुर के तत्कालीन डीएम अभय सिंह, आईएएस अधिकारी जीवेश नंदन, संतोष कुमार, देवीशरण उपाध्याय व तत्कालीन डीएम देवरिया को नामजद कर चुकी है।