फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband burnt alive his wife to continue illicit relations

भाभी से थे अवैध संबंध, विरोध पर पत्नी को जिंदा जलाया

Sat, 29 Aug 2015 09:14 AM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
husband burnt alive his wife to continue illicit relations

लखनऊ के कस्बा माल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने भाभी से संबंधों में बाधक बनी पत्नी की शुक्रवार सुबह पिटाई की और उसे जलाकर मार डाला।

विज्ञापन


चीखपुकार पर पड़ोसियों को आते देख आरोपी अपने भाई व भाभी के साथ फरार हो गया। घर में मिली मां को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसने कत्ल की वजह उजागर की।

खास बात यह है कि चार साल पहले आरोपी के भाई ने भी अपने पत्नी को जिंदा जलाने के बाद दूसरी शादी की थी। पुलिस के मुताबिक, कस्बा माल में रहने वाले पवन रस्तोगी को शुक्रवार सुबह 5:30 बजे भाभी आकांक्षा के साथ देखकर उसकी पत्नी रानी (22) ने विरोध जताया।

पति को भाभी के साथ देखकर पत्नी हुई आगबबूला

husband burnt alive his wife to continue illicit relations

भाभी के साथ देखने के बाद पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। आकांक्षा भी अपने देवर का साथ देने लगी। इससे कहासुनी बढ़ गई। रानी ने देवर-भाभी के रिश्तों पर चुप्पी साधे अपने जेठ बसंतू को उलाहना दिया।

वह भी रानी को फटकार लगाने लगा। परिवार का साथ मिलने पर पवन ने रानी की पिटाई की और घर में रखा केरोसिन उसके शरीर पर उड़ेलकर आग लगा दी। लपटों से घिरी रानी जान बचाने के लिए दौड़ी लेकिन गिर गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

घर में मौजूद पवन की मां बसंती ने बुरी तरह झुलसी रानी पर कंबल डाला। इस बीच पवन, आकांक्षा और बसंतू भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बसंती को हिरासत में लिया और रानी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे ना होने की वजह से परेशान थी रानी

husband burnt alive his wife to continue illicit relations

बसंती ने पुलिस को जानकारी दी कि दोनों भाइयों की रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है और पवन मोबाइल फोन की रिपेयरिंग का भी काम करता है। बांदा के जसखरा निवासी रानी से तीन साल पहले पवन की शादी हुई थी। संतान न होने से परेशान थी।

उसे पवन के अपनी भाभी आकांक्षा से गलत संबंधों का शक था। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
बसंती ने पुलिस को बताया कि रानी रक्षाबंधन के मौके पर मायके जाने की जिद कर रही थी। पवन की टालमटोल से नाराज थी और सुबह उसे भाभी के साथ हंसकर बातें करते देख भड़क उठी थी।

एसओ ने बताया कि रानी के मायके वालों को सूचना भेज दी गई है। उनके आने का इंतजार है। फिलहाल बसंती को हिरासत में लेने के साथ पवन, बसंतू व आकांक्षा की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed