{"_id":"5ed232b0805c5d270232bccf","slug":"husband-arrested-for-murdering-wife-in-a-land-dispute-later-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: पैतृक जमीन बेचने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: पैतृक जमीन बेचने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
Sat, 30 May 2020 04:16 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 30 May 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के विशेश्वरगंज में शनिवार सुबह जमीन बेचने से रोकने पर हुए विवाद से नाराज पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। खाना बनाते समय किए गए वार से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी रामकुबेर अपनी पैतृक जमीन को बेच रहा था। इसी को लेकर उसकी पत्नी मनोज कुमारी व बच्चों ने विरोध किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात रामकुबेर का बच्चों व पत्नी से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह आठ बजे के करीब मनोज कुमारी चूल्हे पर खाना बना रही थी। गुस्से में पीछे से पहुंचे राम कुबेर ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई बार वार कर दिया। जब तक पड़ोस के लोग पहुंचते महिला का सिर धड़ से अलग हो चुका था। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के एक कमरे में ही छिप गया। एसओ विशेश्वरगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।