फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Husband and wife swing in domestic dispute on Holi day, wife dies, husband serious

होली के दिन घरेलू विवाद में पति-पत्नी फंदे से झूले, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Tue, 30 Mar 2021 04:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 Mar 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife swing in domestic dispute on Holi day, wife dies, husband serious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में रामगांव थाने के धर्मकुंडा गांव में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे होलिका दहन के बाद होरियारों का धमाल चल रहा था। इसी बीच बृजबिहारी के घर से चीख पुकार सुनकर लोग दौड़ पड़े। बृज बिहारी के घर में लोग कमरे का अंदर से बंद दरवाजा न खुलने पर तोड़ रहे थे। दरवाजा टूटते ही अंदर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए। छत के कुंडों में बृजबिहारी का बेटा रिंकू व उसकी पत्नी गुड्डी के गले में रस्सी के फंदे पड़े थे। दोनों छटपटा रहे थे।
विज्ञापन


आनन-फानन में दोनों के फंदे से उतारकर शहर स्थित मेडिकल कालेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने कुछ देर बाद गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। जबकि रिंकू को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। सीओ महसी कमलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अभय सिंह टीम के साथ धर्मकुंडा गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह का मामला सामने आ रहा है। रिंकू की हालत ठीक होने पर मामले का खुलासा होगा। फिलहाल रिंकू की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed