{"_id":"6062be9dc1a8fc07c34698e8","slug":"husband-and-wife-swing-in-domestic-dispute-on-holi-day-wife-dies-husband-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन घरेलू विवाद में पति-पत्नी फंदे से झूले, पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होली के दिन घरेलू विवाद में पति-पत्नी फंदे से झूले, पत्नी की मौत, पति गंभीर
Tue, 30 Mar 2021 04:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Mar 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच में रामगांव थाने के धर्मकुंडा गांव में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे होलिका दहन के बाद होरियारों का धमाल चल रहा था। इसी बीच बृजबिहारी के घर से चीख पुकार सुनकर लोग दौड़ पड़े। बृज बिहारी के घर में लोग कमरे का अंदर से बंद दरवाजा न खुलने पर तोड़ रहे थे। दरवाजा टूटते ही अंदर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए। छत के कुंडों में बृजबिहारी का बेटा रिंकू व उसकी पत्नी गुड्डी के गले में रस्सी के फंदे पड़े थे। दोनों छटपटा रहे थे।
आनन-फानन में दोनों के फंदे से उतारकर शहर स्थित मेडिकल कालेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने कुछ देर बाद गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। जबकि रिंकू को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। सीओ महसी कमलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अभय सिंह टीम के साथ धर्मकुंडा गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह का मामला सामने आ रहा है। रिंकू की हालत ठीक होने पर मामले का खुलासा होगा। फिलहाल रिंकू की हालत गंभीर है।