फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेकिंग के दौरान मिला नोटों का जखीरा, 4 करोड़ बरामद

Sun, 08 Jan 2017 09:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jan 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
huge amount of currency recovered from cash van during checking in barabanki
कैशवैन - फोटो : amar ujala

(बाराबंकी।) चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शनिवार को जिले भर में उड़ाका दल की जांच में एक निजी कार व तीन कैश वैन से चार करोड़ पांच लाख रुपये की नकदी पकड़ी गई। यह बरामदगी हैदरगढ़ क्षेत्र के लोनीकटरा व रामनगर थाना क्षेत्र के चौकाघाट दो हजार व पांच सौ के नए नोटों के रूप में हुई। आयकर की जांच में 3 करोड़ 40 लाख रुपए बैंकों के पाए गए, लेकिन 65 लाख रुपए की जांच जारी है। अभी पूरी रकम ट्रेजरी में रखवाई जाएगी।

huge amount of currency recovered from cash van during checking in barabanki
चेक‌िंग

शनिवार को सबसे पहले लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेदीगंज कस्बे में उड़नदस्ते को एसआईएस कंपनी की कैश वैन नंबर यूके 07-जीए-4015 में 65 लाख रुपये की नकदी मिली। कैश वैन में मौजूद मुस्तकीम, गार्ड प्रदीप व विजय ने पुलिस को बताया कि यह रकम बैंक ऑफ बड़ौदा विभूति खंड लखनऊ शाखा से हैदरगढ़ समेत अन्य बैंक शाखाओं में देने ले जा रहे हैं पर इसका कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने मौके पर हैदरगढ़ बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के प्रबंधक पीएन श्रीवास्तव को बुलाकर जानकारी मांगी पर वह भी कुछ स्पष्ट नहीं बता सके। वहीं रामनगर थाना क्षेत्र के चौकाघाट के पास सीएमएस कंपनी की कैश वैन नंबर यूपी 30-5359 में एक करोड़ की नकदी मिली।

huge amount of currency recovered from cash van during checking in barabanki

वैन चालक राकेश यादव, शाकिर व गार्ड केशव सिंह ने बताया कि यह नकदी लखनऊ से बहराइच ले जा रहे थे, लेकिन वे भी कोई कागजात नहीं दिखा सके। यहीं पर चेकमैट कंपनी की कैशवैन यूपी 30- टी-9428 में भी एक करोड़ 70 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। वैन के चालक आशीष दुबे, राममूर्ति तिवारी, श्याम किशोर गार्ड व अजय पाल और लल्लू प्रसाद को भी पुलिस ने हिरासत मेें लिया है। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि यह नकदी बहराइच के एटीएम में डालने ले जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
huge amount of currency recovered from cash van during checking in barabanki

इसके अलावा निजी कार नंबर यूपी 51-8931 में तलाशी के दौरान 70 लाख की नकदी मिली। कार सवार संतोष कुमार सिंह व सत्येंद्र कुमार सिंह ने खुद को विजया बैंक का कर्मचारी बताया और नकदी बहराइच विजया बैंक ले जाने की बात कही, लेकिन यह लोग भी कोई साक्ष्य नहीं दे सकेे। इन सभी मामलों की डीएम अजय यादव, एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कागज न मिलने पर पैसों को सीज कर आयकर विभाग की टीम बुलाकर जांच शुरू करा दी। जांच के दौरान तीन करोड़ चालीस लाख रुपए के बैंकों के कागजात सही पाए गए। शेष 65 लाख रुपए के कागजात तलब किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed