फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Houses and shops become obstacles in drain construction

Lucknow News: नाला निर्माण में रोड़ा बने मकान व दुकानें

Tue, 02 Jul 2024 04:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jul 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Houses and shops become obstacles in drain construction
खीरों क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर अधूरा पड़ा नाला। 
सेमरी (रायबरेली)। खीरों ब्लॉक क्षेत्र के सेमरी चौराहे से निकले उन्नाव-लालगंज हाईवे के किनारे नाला निर्माण नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बीते दिन हुई बारिश से जलभराव हो गया था। यदि और बारिश हुई तो समस्या विकराल रूप धारण करेगी।
विज्ञापन

सेमरी कस्बे में हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण बना है। ओवरब्रिज के नीचे एक तरफ सर्विस रोड व नाला बन गया है, जबकि दूसरी तरफ सर्विस रोड और नाला का निर्माण अधर में लटका है। इस दायरे में कई लोगों के मकान और दुकानें आ रही हैं। कब्जा नहीं हटने की वजह से 30 मीटर नाला और सर्विस रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है। दिनेश सिंह, रचित, विकास, पंकज, विनोद ने बताया कि सेमरी चौराहा पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। मामूली बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

हाईवे का निर्माण कराने वाली पीएनसी एजेंसी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय सिंह ने बताया कि जहां नाला और सर्विस रोड का निर्माण होना है, वहां पर मकान और दुकानें बनी हैं। इनको हटाने के लिए एनएचएआई की ओर से मकान मालिकों को नोटिस दिया जा चुका है। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटा। इन लोगों को मुआवजा भी दे दिया गया है। कब्जा हटने के बाद निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed