फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hospitals full, now patients to be admitted in haj house

सभी अस्पताल फुल, अब हज हाउस भेजे जाएंगे कोरोना के मरीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
hospitals full, now patients to be admitted in haj house
लखनऊ। बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए अस्पताल के बेड भर गए हैं। सोमवार से ऐसे मरीजों को हज हाउस भेजा जाएगा। इसी तरह प्रसाद इंस्टीट्यूट में भी 70 बेड तैयार हो गए हैं। मालूम हो कि राजधानी में अभी तक बिना लक्षण वाले मरीजों को राम सागर मिश्रा अस्पताल और लोक बंधु अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में भेजा जा रहा था। तीनों अस्पतालों की बेड क्षमता 300 बेड हैं। ये सभी रविवार को फुल हो गए। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हज हाउस में 1000 बेड तैयार हैं। यहां सोमवार से बिना लक्षण वाले मरीजों को भेजने की तैयारी है। इसी तरह प्रसाद इंस्टीट्यूट में 70 बैड तैयार हैं। कुछ मरीजों को यहां भी भेजा जाएगा। इसके अलावा मोहनलालगंज, निगोहां स्थित इंस्टीट्यूट में भी 100-100 बेड तैयार किए जा रहे हैं। अभी इन दोनों में 50 मरीज भर्ती किए जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य संस्थानों को भी ऐसे मरीजों के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed