{"_id":"6849eb72387f885fc908afad","slug":"hospital-operator-booked-for-fraud-of-rs-23-lakh-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1246048-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अस्पताल संचालक पर 23 लाख की धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अस्पताल संचालक पर 23 लाख की धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई थाने में मेडिकल फर्म चलाने वाले कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी माधव बाजपेई ने हॉस्पिटल संचालक गोंडा के गिर्दे निवासी महेश पांडेय और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ 23 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि अस्पताल के लिए उपकरण लेकर भुगतान नहीं किया गया।
माधव के अनुसार, अगस्त 2022 में महेश पांडेय व उनके कुछ साथियों से मुलाकात हुई थी। महेश अर्जुनगंज में अमृत हॉस्पिटल का संचालन करता है। उसने अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने के लिए माधव की फर्म करीब 23 लाख के उपकरण लिए थे और आर्थिक दिक्कत की बात कहते हुए कुछ समय बाद भुगतान का भरोसा दिया था। देखते-देखते दो वर्ष बीत गए, लेकिन भुगतान नहीं किया। माधव ने जब रुपये मांगे तो धमकी दी। इंस्पेक्टर पीजीआई धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को महेश व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
-- -- -- -- --
ठेकेदार के 2.20 लाख रुपये हड़पे
लखनऊ। मकान निर्माण का ठेका लेने वाले मोहनलालगंज के मोहिद्दीनपुर निवासी अर्जुन ने पीजीआई थाने में उन्नाव निवासी अवधेश कुमार व उसके चार साथियों पर 2.20 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। अर्जुन के मुताबिक आरोपियों ने प्लॉट पर 4.66 लाख रुपये का निर्माण कराकर सिर्फ 2.46 लाख रुपये का ही भुगतान किया। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।