अनुष्का के चक्कर में पड़कर बेकार हो गए विराट कोहली!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के ग्रीनपार्क में दर्शक अपने मौलिक और मजेदार टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी वह मौके पर सटीक टिप्पणी करने और चुटकी लेने से नहीं चूके। सबसे ज्यादा चुटकी विराट की ली गई।
विराट कोहली जैसे ही मैदान में आया कुछ दर्शक चिल्लाए- ‘अब देखेओ, यो बहुत मारी। मजा न आयो तो भैया मैच के पैइसा वापस।’ शुरुआत में विराट कोहली ने कुछ रन बनाए तो ‘जिओ मोरे विराट भैया’ के नारे लगे। स्टेडियम का एक स्टेडिमय विराट के नारों से गूंजा। इसमें अनुष्का को भी क्रेडिट दिया गया ।
इसके बाद जैसे ही विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए तो कनपुरिए चिल्लाने लगे, ‘यो...अनुष्का के चक्कर में पड़िकै बेकार हुइगवा है। सबहि माठा कर दीस।’ इसका शुद्घ हिंदी में मतलब यह था कि अनुष्का के चक्कर में पड़कर विराट बेकार हो गए हैं।
विराट कोहली की कथित असफलता को कई बार क्रिकेट प्रेमी इसे अनुष्का शर्मा से जोड़ चुके हैं। इस बार विराट और अनुष्का दोनों ही अपना दुख जता चुके हैं।
‘सही पकिडै़ हो रोहित भैया’
ग्रीन पार्क के दर्शक रोहित शर्मा से खुश नजर आए। रोहित शर्मा जैसे-जैसे रन बनाते गए वैसे-वैसे कनपुरिए उन्हें अपना हीरो बनाते गए। ‘सही पकिड़ै हो रोहित भैया, मारै जाओ’ और ‘अमां भाइया क्या मार रहा है, जिताकर ही मनिहै’ जैसी बातें आपस में आम रही।
धोनी के मैदान में उतरने पर ज्यादातर बातचीत में यही कह रहे थे ‘अमां जिता देगा’ और जैसे ही धोनी आउट हुए कनपुरियों की बातों का अंदाज बदल गया, ज्यादातर हार के लिए उन्हें ही जिम्मेदार बताने लगे।
भारत, दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान डायरेक्टर एनक्लोजर से लेकर स्टूडेंट गैलरी तक ग्रीनपार्क स्टेडियम के सभी गेट हर 15 मिनट बाद खुले और बंद हुए। इस दौरान बाहर से काफी संख्या में भीड़ आती और फिर दरवाजा बंद कर लिया जाता। उस समय न तो किसी का पास चेक किया जाता था, न ही टिकट।
कई बार तो ऐसे हुआ जब किसी अधिकारी या वीआईपी की गाड़ी गेट के अंदर आती, उसी के साथ एक झटके से भीड़ अंदर आ जाती। यह सिलसिला मैच के आखिरी दस ओवर तक चला। सबसे ज्यादा दिक्कत गेट नंबर छह से लेकर गेट नंबर 9 तक रही। भीड़ के साथ बिना टिकट के अंदर आने वाले ऐसे कई लोगों को बाद में पुलिस ने पकड़कर बाहर भी निकाला।