{"_id":"6028aa648ebc3ee97217ddf9","slug":"homeguards-dependents-will-get-jobs-in-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड आश्रितों को अब जिला स्तर पर ही मिल सकेगी नौकरी, 30 दिन में पूरी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड आश्रितों को अब जिला स्तर पर ही मिल सकेगी नौकरी, 30 दिन में पूरी होगी कार्रवाई
Sun, 14 Feb 2021 10:13 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : iStock
होमगार्ड मृतक आश्रितों को नौकरी पाने के लिए अब दर-दर नहीं भटकना होगा। शासन ने इसके लिए नई व्यवस्था की है। मृतक आश्रित को नौकरी देने के लिए अब जिला स्तर पर कमांडेंट को नियुक्ति प्राधिकारी के रूप में अधिकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में पूर्व में जो व्यवस्था थी उसमें काफी समय लगता था। उसके लिए होमगार्ड की भर्ती के लिए चयन समिति निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
मृतक आश्रित के मामले में चयन समिति गठित होने में ही काफी समय लगता था। अब नई व्यवस्था के तहत होमगार्ड की मृत्यु या स्थायी अपंग होने पर उनके पात्र आश्रित को आवेदन के 30 दिन के अंदर नौकरी दी जाएगी। इसके लिए पूर्व के नियमों में संशोधन कर दिया गया है।
विज्ञापन