फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Home minister Amit Shah rally in tuesday support of CAA 

सीएए के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह की रैली कल, योगी सहित ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

Mon, 20 Jan 2020 10:39 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Home minister Amit Shah rally in tuesday support of CAA 
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को लखनऊ में रैली को संबोधित करेंगे। बंगला बाजार स्थित राम कथा पार्क में सुबह 11 बजे आयोजित रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के जिलों से लोग आएंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सोमवार को  तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को सीएए के समर्थन में प्रदेश में तीसरी रैली होगी। 
विज्ञापन


22 जनवरी को मेरठ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कानपुर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। 23 जनवरी को आगरा में होने वाली रैली को नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी, स्वतंत्र देव सिंह व केशव प्रसाद मौर्य भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed