फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   home guards duty resumed for one and half months.

16519 होमगार्डों को मिली डेढ़ माह की ड्यूटी, सिपाही के बराबर वेतन दिए जाने के आदेश के बाद हटाए गए

Wed, 19 Feb 2020 01:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Feb 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
home guards duty resumed for one and half months.
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी में सिपाही के बराबर वेतन दिए जाने के आदेश के बाद हटाए गए 16519 होमगार्डों की ड्यूटी डेढ़ महीने के लिए बहाल कर दी गई है। गृह विभाग में बचे 50 करोड़ रुपये को 31 मार्च से पहले खपाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इन होमगार्डों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा, शिवरात्रि और कांवड़ और होली के मौके पर लगाई जाएगी।

विज्ञापन


होमगार्ड विभाग के डीजी विजय कुमार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। इन होमगार्डों को फिरोजाबाद, बाराबंकी, बदायूं, देवरिया, अयोध्या, कन्नौज, कासगंज, उन्नाव, रामपुर, अंबेडकरनगर, फतेहगढ़, एटा, चंदौली और सहारनपुर में एक महीने से डेढ़ महीने तक की ड्यूटी दी जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी सरकार को होमगार्डों की ड्यूटी से हटाने को लेकर लेना पड़ा था यूटर्न
इसके करीब तीन महीने पहले बजट की कमी से 25 हजार होमगार्ड स्वयं सेवकों की ड्यूटी खत्म करने के बाद उत्पन्न विवाद को विराम देते हुए शासन ने सभी जवानों की ड्यूटी लगाने के आदेश दिए गए थे। जिसका आदेश अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया था कि त्योहारों के दृष्टिगत गृह विभाग के बजट से भुगतान के आधार पर वर्तमान में चल रही व्यवस्था आवश्यकतानुसार अगले आदेश तक जारी रहेगी। अवस्थी ने निर्देश दिए थे कि होमगार्ड विभाग में उपलब्ध बजट की सीमा तक सभी जवानों की ड्यूटी लगाई जाए। अपर मुख्य सचिव ने पुलिस मुख्यालय के एडीजी व होमगार्ड्स विभाग के प्रमुख सचिव को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित कराने को कहा ।


पूर्व में पुलिस विभाग से होमगार्ड जवानों के लिए बजट न मिलने से 25 हजार होमगार्ड स्वयं सेवकों की ड्यूटी समाप्त कर दी गई थी। इससे यह भ्रम उत्पन्न हो गया था कि इन स्वंय सेवकों की सेवाएं ही खत्म कर दी गई हैं। होमगार्ड्स विभाग के मंत्री चेतन चौहान व शासन के उच्च अधिकारियों ने इस बाबत स्थिति स्पष्ट की थी। पता चला था कि बजट के लिए पुलिस विभाग ने वित्त विभाग से आग्रह किया था पर यह उपलब्ध नहीं कराया जा सका था। इससे पुलिस विभाग के साथ लगने वाले 25 हजार होमगार्ड्स स्वयं सेवकों की ड्यूटी नहीं लगाई जा सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed