फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hockey players from UP shine in Asia Cup

Lucknow News: एशिया कप में चमके यूपी के हॉकी खिलाड़ी

Sun, 07 Jun 2026 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hockey players from UP shine in Asia Cup
लखनऊ। लखनऊ हॉस्टल के शाहरुख अली (लखनऊ), केतन कुशवाहा (झांसी), प्रह्लाद राजभर (गाजीपुर), राहुल यादव (वाराणसी) और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के रोमित पाल (करमपुर) के स्टिकवर्क के दम पर भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 4-0 से हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियाेगिता में भारतीय टीम की कमान भी यूपी के केतन कुशवाहा के हाथों में रही, जिन्होंने बेहतरीन कप्तानी करते हुए टीम को खिताब तक पहुंचाया। एशिया कप का खिताब जीतने में कोच का भी अहम योगदान रहा। टीम के चीफ कोच बनकर गए रजनीश मिश्रा की ट्रेनिंग में भारतीय टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जो वर्तमान में यूपी हॉकी के महासचिव भी हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान रजनीश ने प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, जिसका परिणाम सबके सामने है। टीम के प्रदर्शन पर भारतीय हॉकी के मुख्य चयनकर्ता और यूपी हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने खुशी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी हॉकी का कद लगातार बढ़ा है। जूनियर एशिया कप का स्वर्ण पदक भारतीय हॉकी के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है और देश में उभर रही युवा प्रतिभाओं की क्षमता को दर्शाता है। कहा कि भारतीय हॉकी के उत्थान में यूपी के खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा, जो विभिन्न आयुवर्गों की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed