फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   history sheeter pelted stones on police, video viral

हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर पथराव, वीडियो वायरल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
history sheeter pelted stones on police, video viral
लखनऊ। कुकरैल फ्लाईओवर के पास आने जाने वालों पर एक युवक पत्थर फेंक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिसकर्मियों ने फ्लाईओवर के नीचे दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। इस दौरान वीडियो वायरल हो गया। इस घटना को सोशल मीडिया पर अमेरिका की घटना से जोड़कर वायरल किया जाने लगा। मामले के तूल पकड़ने पर वीडियो फुटेज को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पुलिस अफसरों ने जांच की तो पता चला कि पकड़ा गया युवक महानगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो को अंजान शख्स ने सोमवार 11.50 बजे कुकरैल बंध के पुल से वीडियो बनाया था। वीडियो में एक पुलिस कर्मी कुकरैल बंधा ओवरब्रिज के नीचे एक युवक को दबोचने का प्रयास कर रहा था और हाथापाई के दौरान सिपाही उसके ऊपर चढ़कर बैठ गया और मदद के लिए साथी पुलिस कर्मियों को कॉल कर रहा था। अंजान व्यक्ति ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया और उसे अमेरिका पुलिस की तर्ज पर अमानवीय घटना से जोड़ा जाने लगा। एसीपी गाजीपुर अमित राय के मुताबिक कुकरैल बंधे के पास रहने वाली महिला रेहाना ने 112 नंबर पर सूचना दी थी कि उसके पड़ोस में रहने वाला शमीम उर्फ नरसिंह गाजी गलौज करने के साथ पथराव कर रहा है। शिकायत पर पीआरवी पहुंची थी। पुलिस को देख पथराव करने वाला शमीम नदी की तरफ भाग गया और पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकडने का प्रयास किया। एसीपी गाजीपुर के मुताबिक, पुलिस को अपने पास आता देख शमीम ने उन पर भी पथराव कर दिया। बताया जाता है कि शमीम मानसिक रुप से बीमार है। महानगर पुलिस के अनुसार शमीम महानगर से हिस्ट्रीशीटर है, हालांकि कई दिनों से वह मानसिक रुप से बीमार के चलते एक्टिव नहीं हैं। शमीम की मानसिक हालात देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। वहीं उसके खिलाफ शिकायत करने वाली रेहाना ने भी मुकदमा दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस को उसे चेतावनी देकर छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed