फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High alert in UP regarding Udaipur incident murdered for supporting Nupur Sharma's controversial statement

Udaipur Murder Case: उदयपुर की घटना को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, माहौल खराब किया तो खैर नहीं

Wed, 29 Jun 2022 02:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 29 Jun 2022 02:18 AM IST
सार

उदयपुर में नुपुर समर्थक की हत्या के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को दो युवक कपड़े का नाप देने के बहाने टेलर की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार कर दिए। ताबड़तोड़ वार से उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
High alert in UP regarding Udaipur incident murdered for supporting Nupur Sharma's controversial statement
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थक की निर्मम हत्या की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग करने और गहन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


दर्जी कन्हैयालाल की गला काटकर की हत्या
राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर दर्जी कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को दो युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उसकी दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार कर दिए। ताबड़तोड़ वार से उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर घायल हो गया। उसका एमबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नुपुर शर्मा के विवादित बयान का किया था समर्थन
दर्जी कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उसने नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन किया था। कन्हैयालाल की हत्या के बाद दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में हत्यारों ने हत्या का लाइव वीडियो बनाया है। इसमें कन्हैयालाल गिड़गिड़ा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में दोनों युवक हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed