{"_id":"ef6f5449f96bb95841e6ae5b5be0197d","slug":"high-alert-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर राह पर प्रशासन की नजर, हर वाहन की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर राह पर प्रशासन की नजर, हर वाहन की होगी जांच
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरासी कोसी परिक्रमा पर लगी रोक के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। अब राजधानी से अयोध्या को जाने वाले सभी मार्गों पर जिला प्रशासन की निगाह रहेगी।
विज्ञापन
यहां से गुजरने वाले सभी निजी व सार्वजनिक वाहनों की सघन जांच की जाएगी। एआरटीओ की टीमें मुख्य मार्गों पर वाहनों की चेकिंग में मुस्तैद रहेंगी।
वहीं अपर जिलाधिकारियों की देखरेख में सभी उपजिलाधिकारी व उप नगर मैजिस्ट्रेट जांच अभियान में शामिल होंगे। सभी को पर्याप्त पुलिस बल मुहैया कराया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों को अपनी तैयारियों और एक्शन के बारे में गोपनीयता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर लखनऊ की सीमा से होकर अयोध्या की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों समेत संपर्क मार्गों का रूट प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
25 अगस्त से 84 कोसी परिक्रमा कार्यक्रम पर विहिप के अड़े होने के चलते शासन ने भी जिला प्रशासन को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार खुफिया रिपोर्ट के आधार पर विहिप के कार्यक्रम में भागीदारी के लिए विभिन्न प्रांतों के लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। जो ट्रेनों व बसों से यहां पहुंचेंगे।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को सचेत किया गया है कि बाहर से आने वाले लोग निर्धारित कार्यक्रम से दो दिन पहले राजधानी पहुंच सकते हैं। बाहरी लोगों के राजधानी में ठहराव को लेकर भी प्रशासनिक अफसर सजग हो गए हैं।
प्रमुख स्थानों चारबाग रेलवे स्टेशन, डालीगंज, बादशाह नगर रेलवे स्टेशनों के अलावा आलमबाग बस अड्डे के आसपास के होटलों व यात्री निवास पर विशेष चौकसी रहेगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।